अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बखिरा झील को विकसित करने की कार्य योजना तैयार हो रही है। खलीलाबाद के उप जिलाधिकारी व बखिरा झील के नोडल अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बखिरा पक्षी बिहार कार्यालय में विद्युत विभाग,नलकूप विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।